श्रीगंगानगर कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सरसों का भाव 5720 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जो इस सीजन का उच्चतम स्तर है।
व्यापारियों के अनुसार तेल मिलों की खरीद बढ़ने और आवक कम रहने से भाव में तेजी आई है। मंडी में गुरुवार को करीब 8500 क्विंटल सरसों की आवक हुई।
किसान नेता ने कहा कि यदि सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद जारी रखे तो किसानों को और लाभ मिलेगा। ग्वार 4850 और चना 5250 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
