हनुमानगढ़ में किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर नहरबंदी से पहले एक और सिंचाई का पानी देने की मांग की।
किसानों का कहना है कि खड़ी फसल को इस समय पानी की सख्त जरूरत है। नहरबंदी 20 सितंबर से प्रस्तावित है।
जिला प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांग सिंचाई विभाग तक पहुंचाई जाएगी।
