बीकानेर, 24 अप्रैल 2026 । राजस्थान के पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी बीकाजी निवास पहुंचकर शिव रतन अग्रवाल (CMD, बीकाजी ग्रुप) की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्री भाटी ने दिवंगत अग्रवाल के पुत्र दीपक अग्रवाल को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शिव रतन अग्रवाल का उद्योग, समाज सेवा और बीकानेर के विकास एवं सामाजिक सरोकार में अतुलनीय योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।