Skip to content
हिन्दी
BREAKING

विधायक अंशुमान सिंह भाटी किया दावा - देशनोक में चलेगी भाजपा की लहर

विकास-सुशासन के मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में मांगा जनादेश

Updated:

देशनोक, 8 सितम्बर। देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने नगरपालिका के वार्ड…

विधायक अंशुमान सिंह भाटी किया दावा -
देशनोक में चलेगी भाजपा की लहर

देशनोक, 8 सितम्बर। देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने नगरपालिका के वार्ड संख्या 1, 3, 4, 5, 18 सहित विभिन्न वार्डों में आयोजित आमसभाओं और नुक्कड़ सभाओं में भाग लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाया।

विधायक भाटी ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए विकास, सुशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए देशनोक में भाजपा बोर्ड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को गति देने के लिए मजबूत और जवाबदेह बोर्ड की आवश्यकता है।

‘जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया’

भाटी ने कहा कि “देशनोक में भाजपा की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। जनता विकास और सुशासन के पक्ष में अपना मन बना चुकी है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता देशनोक के प्रत्येक वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा देशनोक के विकास के लिए उपलब्ध करवाए गए बजट और विधायक कोटे से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक कार्य वर्तमान में धरातल पर चल रहे हैं। आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

युवा और मातृशक्ति की भागीदारी

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वार्ड के वरिष्ठजनों ने घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। सभाओं और नुक्कड़ बैठकों में युवाओं तथा मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

भाटी ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत और देशनोक की जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और संगठन की एकजुटता से देशनोक में भाजपा को मजबूत जनादेश मिलेगा और विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

इन प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत एवं समर्थित प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इनमें नथमल सुराणा, मेघदान चारण, नथुराम कड़ेला, रुक्मणी देवी, बाबू नायक, अनिल सारड़ा (सीए), मैना कंवर, ललिता देवी, रमेश चन्द्र उपाध्याय, कानाराम धूरखवाल, शिव दयाल बारड़, सोनू कंवर (समर्थित भाजपा), देवेन्द्र सिंह चारण, मुन्नी देवी, ममोल देवी, गोपाल राम मेघवाल, लीला देवी नाहटा, राधा देवी, रूप दान चारण, विनोद दान चारण, लीला देवी सोनार, सीता दान बारहठ, श्याम सिंह चारण, चन्दा देवी एवं राम कंवरी शामिल हैं।

भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर संपर्क, आमसभाओं, नुक्कड़ सभाओं तथा व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। पार्टी की ओर से विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा बोर्ड बनाने का आह्वान किया जा रहा है।

विधायक भाटी ने देशनोक वासियों से मिल रहे स्नेह और समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं का परिश्रम और संगठन की एकजुटता मिलकर देशनोक के विकास की नई तस्वीर बनाएगी।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.