Skip to content
हिन्दी
BREAKING

चूरू जिला प्रमुख चुनाव: भाजपा की ओर से कनिका सिंह राठौड़ ने दाखिल किया नामांकन

Updated:

चूरू। जिला परिषद में जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से कनिका सिंह राठौड़ ने जिला प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके…

चूरू जिला प्रमुख चुनाव: भाजपा की ओर से कनिका सिंह राठौड़ ने दाखिल किया नामांकन
Kanika singh bjp

चूरू। जिला परिषद में जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से कनिका सिंह राठौड़ ने जिला प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के साथ ही चूरू जिला परिषद की सियासत में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

कनिका सिंह राठौड़ की उम्मीदवारी को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं कांग्रेस खेमे में भी जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं।

चूरू जिला परिषद की 39 सीटों में कांग्रेस ने 21, भाजपा ने 17 और माकपा ने एक सीट हासिल की है। कांग्रेस के पास बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद जिला प्रमुख चुनाव को लेकर दोनों दलों की रणनीतियों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

अब देखना होगा कि नामांकन प्रक्रिया के बाद जिला प्रमुख का चुनाव किस करवट बैठता है। कनिका सिंह राठौड़ के नामांकन ने चूरू की जिला परिषद की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.