देशनोक, 8 सितम्बर। देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने नगरपालिका के वार्ड संख्या 1, 3, 4, 5, 18 सहित विभिन्न वार्डों में आयोजित आमसभाओं और नुक्कड़ सभाओं में भाग लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाया।
विधायक भाटी ने वार्डवासियों से संवाद करते हुए विकास, सुशासन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए देशनोक में भाजपा बोर्ड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को गति देने के लिए मजबूत और जवाबदेह बोर्ड की आवश्यकता है।
