जयपुर, 26 अक्टूबर। इण्डिया स्मार्ट ग्रिड फोरम तथा राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग की सहभागिता से 27 एवं 28 अक्टूबर को जयपुर में डिस्ट्रीब्यूशन यूटीलिटी मीट-2026 का आयोजन किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर तथा मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास होटल ‘ललित‘ में मंगलवार प्रातः 10 बजे इसका शुभारम्भ करेंगे।
विद्युत वितरण क्षेत्र की इस 10वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेेन्स में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, राज्यों के डिस्कॉम्स, केन्द्रीय एवं राज्य विद्युत नियामक आयोगों के प्रतिनिधियों सहित देश के पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की लगभग सभी प्रमुख कम्पनियों, संस्थाओं के शीर्ष अधिकारी तथा ऊर्जा विशेषज्ञ आदि भाग लेंगे।
7 सत्रों में होगी पावर डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर की मजबूती पर चर्चा