Skip to content
हिन्दी
BREAKING

हल्दीघाटी की ऐतिहासिक विजय की 450वीं वर्षगांठ पर आज उदयपुर में भव्य आयोजन,मोहन भागवत करेंगे शिरकत

Updated:

उदयपुर। हल्दीघाटी की ऐतिहासिक विजय की 450वीं वर्षगांठ (सार्द्ध चतुःशती) के उपलक्ष्य में बुधवार 17 जून 2026 को उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम स्थित गांधी ग्राउंड (भंडारी दर्शक मंडप) में भव्य ‘राष्ट्र चेतना संकल्प सभा’…

उदयपुर। हल्दीघाटी की ऐतिहासिक विजय की 450वीं वर्षगांठ (सार्द्ध चतुःशती) के उपलक्ष्य में बुधवार 17 जून 2026 को उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम स्थित गांधी ग्राउंड (भंडारी दर्शक मंडप) में भव्य ‘राष्ट्र चेतना संकल्प सभा’ आयोजित होगी।


इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में मुखमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बेरवा,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्गसहित अन्य बीजेपी नेता शामिल होंगे ।
प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में महाराणा प्रताप की अदम्य वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा को याद किया जाएगा। प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार को गांधी ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, बैठने की व्यवस्था, पंडाल और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अमृता दुहन, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी तैयारियों को परखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News