

जयपुर ,
20 नवंबर।
Updated:
जयपुर , 20 नवंबर। राजस्थान पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह से मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी (यूके) के सहयोग से ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके तहत यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। इसके बाद प्राप्त परिणामों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने और उनकी कार्यक्षमता में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलेगी। इस संबंध में शुक्रव



जयपुर ,
20 नवंबर।
राजस्थान पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए दिसंबर के
प्रथम सप्ताह से मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी (यूके) के सहयोग से ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू
किया जाएगा। इसके तहत यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक
स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। इसके बाद प्राप्त परिणामों का वैज्ञानिक
विश्लेषण किया जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को
समझने और उनकी कार्यक्षमता में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलेगी।
इस संबंध में
शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा की
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ग्लोबल मेंटल हेल्थ रिसर्च के प्रोफेसर विमल कुमार शर्मा
ने किया। बैठक में 28 जुलाई , 2026 को राजस्थान पुलिस अकादमी और मैनचेस्टर
यूनिवर्सिटी के बीच हुए एमओयू के क्रियान्वयन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से
चर्चा की गई।
डीजीपी श्री
शर्मा ने कहा कि प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के साथ यह साझेदारी राजस्थान पुलिस के
लिए महत्वपूर्ण पहल है। राजस्थान पुलिस के व्यापक अनुभव एवं उपलब्ध डेटा तथा
विश्वविद्यालय की शोध विशेषज्ञता के समन्वय से पुलिसिंग , पुलिस कल्याण ,
मानसिक
स्वास्थ्य और प्रशिक्षण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। इससे पुलिस
अधिकारियों एवं कार्मिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक शोध
का लाभ मिलेगा।
श्री शर्मा ने
कहा कि इस सहयोग के तहत पुलिसकर्मियों के लिए डिस्टेंस लर्निंग , सर्टिफिकेट
कोर्स , ऑनलाइन
एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण , सेमिनार , कार्यशालाओं और विशेषज्ञ व्याख्यानों के अवसर भी विकसित किए जाएंगे।
मानसिक स्वास्थ्य , तनाव प्रबंधन , सामाजिक देखभाल एवं स्वास्थ्य विज्ञान के
क्षेत्र में संयुक्त शोध से पुलिस कल्याण की भावी योजनाओं को भी नई दिशा मिलेगी।
बैठक में
मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से प्रो. कीथ ब्रेनन , प्रो. कैथरीन ए.
रॉबिन्सन , प्रो.
लूसी बर्न-डेविस , डॉ. इंगो शिसल , हेलेन हॉथॉर्न एवं डॉ. महेश एम. ओडियूर शामिल
हुए। राजस्थान पुलिस की ओर से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) श्री बिपिन
कुमार पाण्डेय , अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री आलोक कुमार वशिष्ठ तथा उप महानिरीक्षक
पुलिस (प्रशिक्षण) श्री शरद चौधरी उपस्थित रहे।
————
डॉ. कमलेश/आकाश
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 20 नवम्बर 2026, 07:29 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.