Skip to content
हिन्दी
BREAKING

स्पीकर श्री देवनानी ने किया ‘विजन 2047’ पोस्टर का विमोचन— बच्‍चों को समझाएं कर्तव्य – श्री देवनानी  श्री देवनानी ने बच्चों को बताई विधान सभा की कार्यप्रणाली फ्यूचर सोसायटी और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में विधान सभा पहुंचे बच्‍चों ने किया संग्रहालय का अवलोकन

Updated:

जयपुर , 20 नवम्‍बर। राजस्थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि बच्‍चों को संस्‍कारवान और ज्ञानवान बनाने के लिए उन्‍हें कर्तव्यों की जानकारी देना आवश्‍यक है। श्री देवनानी ने बच्‍चों से कहा कि वे भारतीय ज्ञान परम्‍परा पर गर्व की अनुभूति करें। गहराई से प्रत्‍येक बात को समझें। पुरातन भारतीय संस्‍कृति को आधुनिकता से जोड़े। गीता से कर्म की भावना और रामायण से संस्‍कार सीखे। विकसित भारत 2047 में योगदान देने के लिए बच्‍चों को नौकरी देने वाला बनना होगा। इस मौके पर स्‍पीकर श्री देवनानी न

स्पीकर श्री देवनानी ने किया ‘विजन 2047’ पोस्टर का विमोचन— बच्‍चों को समझाएं कर्तव्य – श्री देवनानी  श्री देवनानी ने बच्चों को बताई विधान सभा की कार्यप्रणाली फ्यूचर सोसायटी और यूनिस

जयपुर ,

20 नवम्‍बर।

राजस्थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि बच्‍चों को संस्‍कारवान

और ज्ञानवान बनाने के लिए उन्‍हें कर्तव्यों की जानकारी देना आवश्‍यक है। श्री

देवनानी ने बच्‍चों से कहा कि वे भारतीय ज्ञान परम्‍परा पर गर्व की अनुभूति करें।

गहराई से प्रत्‍येक बात को समझें। पुरातन भारतीय संस्‍कृति को आधुनिकता से जोड़े।

गीता से कर्म की भावना और रामायण से संस्‍कार सीखे। विकसित भारत 2047 में योगदान

देने के लिए बच्‍चों को नौकरी देने वाला बनना होगा। इस मौके पर स्‍पीकर श्री

देवनानी ने ‘विजन 2047’ पोस्टर का अवलोकन किया।

श्री देवनानी ने

शुक्रवार को यहां विधान सभा में फ्यूचर सोसायटी और यूनिसेफ के तत्वावधान में विधान

सभा सदन , भवन

और संग्रहालय को देखने आए जयपुर शहर के विभिन्‍न विद्यालयों के बच्‍चों से बातचीत

की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राजस्थान विधान सभा परिसर का भ्रमण किया और

विधानसभा के संग्रहालय का अवलोकन किया। संग्रहालय में प्रदर्शित ऐतिहासिक सामग्री ,

तस्वीरों

और विधानसभा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के माध्यम से बच्चों को प्रदेश की

संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक इतिहास को करीब से जानने का अवसर मिला।

विधानसभा

अध्यक्ष ने बच्चों को विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि विधानसभा में

जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि प्रदेश के विकास , जनहित और

जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हैं। कानून निर्माण , जनहित के

मुद्दों पर विचार-विमर्श और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने में विधानसभा की

महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्‍पीकर श्री देवनानी ने कहा कि विश्व बाल दिवस की

सार्थकता तभी है जब बच्चे अपनी ज़िम्मेदारी भी समझेंगे।

श्री देवनानी ने

बच्चों के साथ विकसित भारत की संकल्पना को लेकर संवाद किया। उन्होंने बच्चों को

देश के भविष्य के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना साकार करने

में नई पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों में शिक्षा , वैज्ञानिक सोच ,

नवाचार ,

सामाजिक

जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होना आवश्यक है।

उन्होंने बच्चों को भविष्य के लक्ष्यों के प्रति जागरूक रहने तथा देश और समाज के

विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। संवाद के

दौरान बच्चों को अपने विचार रखने और भविष्य के भारत को लेकर अपनी कल्पनाएं साझा करने

का अवसर भी मिला।

श्री देवनानी ने

बताया कि विधानसभा भ्रमण के दौरान बच्चों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के व्यावहारिक

स्वरूप को समझने का प्रयास किया। इस तरह की गतिविधियां बच्चों को पाठ्यपुस्तकों से

आगे बढ़कर देश की संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने का

अवसर प्रदान करती हैं। फ्यूचर सोसायटी और यूनिसेफ के इस आयोजन के माध्यम से बच्चों

में लोकतांत्रिक मूल्यों , नागरिक कर्तव्यों और भविष्य के प्रति

जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। इससे बच्‍चे कल के जिम्मेदार नागरिक बनने और देश

के विकास के सहभागी बनेंगे की भावना को समझ सकेंगे।

फ्यूचर सोसायटी

की डॉ. मीना शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत बच्चे पत्र , पोस्टकार्ड और

वीडियो संदेशों के माध्यम से साझा करेंगे कि वे वर्ष 2047 में राजस्थान

को कैसा देखना चाहते हैं। शिक्षा , स्वास्थ्य , पोषण , बाल सुरक्षा ,

समानता ,

पर्यावरण

संरक्षण और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चे अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

डॉ मीना शर्मा ने बताया यह पहल बच्चों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने ,

उनकी

भागीदारी बढ़ाने और विकसित राजस्थान के निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने का

एक प्रयास है। गौरतलब है कि “ विज़न 47” का यह अभियान एक साल चलेगा। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा में

विधायकों और मंत्रियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किए जाएँगे। यूनिसेफ़ के

कम्यूनिकेशन स्पेशलिस्ट श्री अंकुश सिंह और चाइल्ड प्रोटेक्शन स्पेशलिस्ट डॉ. संजय

निराला व सोसायटी की श्रीमती ममता कौशिक मौजूद रहे।

———

डा.लोकेश चन्द्र

शर्मा/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 20 नवम्बर 2026, 07:09 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल में राजस्थान को मिली नई सफलता , पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान में प्रदेश को मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार ऋण वितरण में राजस्थान देशभर के तीन श्रेष्ठ राज्यों में शामिल

Rajasthan
पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन प्रोग्राम - मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं - कार्यक्रम के प्रभाव का होगा वैज्ञानिक

पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन प्रोग्राम - मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं - कार्यक्रम के प्रभाव का होगा वैज्ञानिक विश्लेषण - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ की अहम बैठक - तनाव प्रबंधन , मानसिक स्वास्थ्

Rajasthan
गृह रक्षा विभाग की राज्य स्तरीय कमांडेंट कॉन्फ्रेंस में स्वयंसेवकों के नियोजन को बढ़ाने पर जोर — महानिदेशक अनिल पालीवाल ने जिला समादेष्टाओं से किया सीधा संवाद , ड्यूटी रोटेशन में प

गृह रक्षा विभाग की राज्य स्तरीय कमांडेंट कॉन्फ्रेंस में स्वयंसेवकों के नियोजन को बढ़ाने पर जोर — महानिदेशक अनिल पालीवाल ने जिला समादेष्टाओं से किया सीधा संवाद , ड्यूटी रोटेशन में पारदर्शिता , अनुशासन और महिला स्वयंसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Rajasthan