जयपुर। यशस्वी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक
सशक्तीकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धि
Updated:
जयपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री स्वनिधि ( PM SVANidhi) योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान में ऋण वितरण के लिए राजस्थान ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित समारोह में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में मं
जयपुर। यशस्वी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल एवं पथ विक्रेताओं के आर्थिक
सशक्तीकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धि
हासिल की है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री स्वनिधि
( PM SVANidhi) योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान में ऋण वितरण के लिए राजस्थान
ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया
है।
नई दिल्ली में
शुक्रवार को आयोजित समारोह में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में
मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं राज्य
मंत्री श्री तोखन साहू ने राजस्थान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। राज्य
की ओर से राज्य मिशन निदेशक श्री प्रतीक जुईकर ने पुरस्कार ग्रहण किया।
प्रदेश में
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा
सकता है कि अब तक 2.48 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को 3.30 लाख ऋणों के
माध्यम से कुल ₹482.92 करोड़ का बिना गारंटी ऋण वितरित किया जा चुका है। योजना के माध्यम
से शहरी पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने , कार्यशील पूंजी
की आवश्यकता पूरी करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा
रहे हैं।
यह राष्ट्रीय
सम्मान प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन , विशेष अभियान के
दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों तथा शहरी पथ विक्रेताओं तक योजना का लाभ पहुंचाने
के लिए किए गए प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व
में राज्य सरकार शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने , स्वरोजगार को
प्रोत्साहित करने तथा उन्हें संस्थागत ऋण सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता
के साथ कार्य कर रही है।
———
कुणाल/ब्रजेश
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 20 नवम्बर 2026, 08:22 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.