मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन प्रोग्राम - मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं - कार्यक्रम के प्रभाव का होगा वैज्ञानिक विश्लेषण - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ की अहम बैठक - तनाव प्रबंधन , मानसिक स्वास्थ्

अपडेट:

जयपुर , 20 नवंबर। राजस्थान पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह से मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी (यूके) के सहयोग से ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके तहत यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। इसके बाद प्राप्त परिणामों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने और उनकी कार्यक्षमता में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलेगी। इस संबंध में शुक्रव

शेयर करें
पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन प्रोग्राम - मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं - कार्यक्रम के प्रभाव का होगा वैज्ञानिक

जयपुर ,

20 नवंबर।

राजस्थान पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए दिसंबर के

प्रथम सप्ताह से मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी (यूके) के सहयोग से ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू

किया जाएगा। इसके तहत यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक

स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। इसके बाद प्राप्त परिणामों का वैज्ञानिक

विश्लेषण किया जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को

समझने और उनकी कार्यक्षमता में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने में मदद मिलेगी।

इस संबंध में

शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा की

यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ग्लोबल मेंटल हेल्थ रिसर्च के प्रोफेसर विमल कुमार शर्मा

ने किया। बैठक में 28 जुलाई , 2026 को राजस्थान पुलिस अकादमी और मैनचेस्टर

यूनिवर्सिटी के बीच हुए एमओयू के क्रियान्वयन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से

चर्चा की गई।

डीजीपी श्री

शर्मा ने कहा कि प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के साथ यह साझेदारी राजस्थान पुलिस के

लिए महत्वपूर्ण पहल है। राजस्थान पुलिस के व्यापक अनुभव एवं उपलब्ध डेटा तथा

विश्वविद्यालय की शोध विशेषज्ञता के समन्वय से पुलिसिंग , पुलिस कल्याण ,

मानसिक

स्वास्थ्य और प्रशिक्षण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। इससे पुलिस

अधिकारियों एवं कार्मिकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक शोध

का लाभ मिलेगा।

श्री शर्मा ने

कहा कि इस सहयोग के तहत पुलिसकर्मियों के लिए डिस्टेंस लर्निंग , सर्टिफिकेट

कोर्स , ऑनलाइन

एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण , सेमिनार , कार्यशालाओं और विशेषज्ञ व्याख्यानों के अवसर भी विकसित किए जाएंगे।

मानसिक स्वास्थ्य , तनाव प्रबंधन , सामाजिक देखभाल एवं स्वास्थ्य विज्ञान के

क्षेत्र में संयुक्त शोध से पुलिस कल्याण की भावी योजनाओं को भी नई दिशा मिलेगी।

बैठक में

मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से प्रो. कीथ ब्रेनन , प्रो. कैथरीन ए.

रॉबिन्सन , प्रो.

लूसी बर्न-डेविस , डॉ. इंगो शिसल , हेलेन हॉथॉर्न एवं डॉ. महेश एम. ओडियूर शामिल

हुए। राजस्थान पुलिस की ओर से अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) श्री बिपिन

कुमार पाण्डेय , अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री आलोक कुमार वशिष्ठ तथा उप महानिरीक्षक

पुलिस (प्रशिक्षण) श्री शरद चौधरी उपस्थित रहे।

————

डॉ. कमलेश/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 20 नवम्बर 2026, 07:29 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल में राजस्थान को मिली नई सफलता , पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान में प्रदेश को मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार ऋण वितरण में राजस्थान देशभर के तीन श्रेष्ठ राज्यों में शामिल

राजस्थान
गृह रक्षा विभाग की राज्य स्तरीय कमांडेंट कॉन्फ्रेंस में स्वयंसेवकों के नियोजन को बढ़ाने पर जोर — महानिदेशक अनिल पालीवाल ने जिला समादेष्टाओं से किया सीधा संवाद , ड्यूटी रोटेशन में प

गृह रक्षा विभाग की राज्य स्तरीय कमांडेंट कॉन्फ्रेंस में स्वयंसेवकों के नियोजन को बढ़ाने पर जोर — महानिदेशक अनिल पालीवाल ने जिला समादेष्टाओं से किया सीधा संवाद , ड्यूटी रोटेशन में पारदर्शिता , अनुशासन और महिला स्वयंसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राजस्थान
स्पीकर श्री देवनानी ने किया ‘विजन 2047’ पोस्टर का विमोचन— बच्‍चों को समझाएं कर्तव्य – श्री देवनानी  श्री देवनानी ने बच्चों को बताई विधान सभा की कार्यप्रणाली फ्यूचर सोसायटी और यूनिस

स्पीकर श्री देवनानी ने किया ‘विजन 2047’ पोस्टर का विमोचन— बच्‍चों को समझाएं कर्तव्य – श्री देवनानी  श्री देवनानी ने बच्चों को बताई विधान सभा की कार्यप्रणाली फ्यूचर सोसायटी और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में विधान सभा पहुंचे बच्‍चों ने किया संग्रहालय का अवलोकन

राजस्थान