मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

स्पीकर श्री देवनानी से केरलम विधान सभा की युवा एवं युवा कल्‍याण समिति के सदस्‍यों ने की शिष्‍टाचार भेंट श्री देवनानी ने विधान सभा के नवाचारों और परम्‍पराएं साझा की

अपडेट:

जयपुर , 20 नवम्‍बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से शुक्रवार को विधान सभा में केरलम विधानसभा की युवा एवं युवा कल्याण समिति के सदस्‍यों ने  विधानसभा में शिष्टाचार भेंट की। श्री देवनानी ने समिति के सदस्यों का अभिनन्‍दन कर विधान सभा का लोगो भेंट किया। केरलम विधानसभा की युवा एवं युवा कल्याण समिति के सभापति श्री सनीश कुमार  जोसफ ने स्‍पीकर श्री देवनानी को केरलम विधान सभा की नियमावली भेंट की। श्री देवनानी ने भी श्री जोसफ को राजस्‍थान विधान सभा का साहित्‍य भेंट किया। विधानसभा अध्यक

शेयर करें
स्पीकर श्री देवनानी से केरलम विधान सभा की युवा एवं युवा कल्‍याण समिति के सदस्‍यों ने की शिष्‍टाचार भेंट श्री देवनानी ने विधान सभा के नवाचारों और परम्‍पराएं साझा की

जयपुर ,

20 नवम्‍बर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से शुक्रवार को विधान सभा में

केरलम विधानसभा की युवा एवं युवा कल्याण समिति के सदस्‍यों ने  विधानसभा में शिष्टाचार भेंट की। श्री देवनानी

ने समिति के सदस्यों का अभिनन्‍दन कर विधान सभा का लोगो भेंट किया। केरलम विधानसभा

की युवा एवं युवा कल्याण समिति के सभापति श्री सनीश कुमार  जोसफ ने स्‍पीकर श्री देवनानी को केरलम विधान

सभा की नियमावली भेंट की। श्री देवनानी ने भी श्री जोसफ को राजस्‍थान विधान सभा का

साहित्‍य भेंट किया।

विधानसभा

अध्यक्ष श्री देवनानी ने संसदीय परंपराओं , लोकतांत्रिक मूल्यों तथा विधायी संस्थाओं की

भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर केरलम विधान सभा के सदस्‍यों से विचार-विमर्श

किया। केरलम विधानसभा की युवा एवं युवा कल्याण समिति ने राजस्थान विधानसभा के सदन ,

भवन एवं

संग्रहालय का अवलोकन किया। समिति के सदस्यों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली , सदन की गरिमा ,

स्थापत्य

कला एवं संसदीय परंपराओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सदस्यों ने राजस्थान के

राजनीतिक इतिहास , लोकतांत्रिक विकास , ऐतिहासिक घटनाओं तथा प्रदेश की संसदीय यात्रा

से संबंधित प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया और संग्रहालय की सराहना की।

इस अवसर पर

समिति के सदस्यों ने राजस्थान विधानसभा की समृद्ध संसदीय परंपराओं एवं ऐतिहासिक

धरोहर को सराहनीय बताया। इस मौके पर केरलम विधानसभा की युवा एवं युवा कल्याण समिति

के सदस्‍य श्री संदीप वारियर , श्री टी.पी अशरफ अली , श्री वी.एस. जॉय

मौजूद थे।

———

डा.लोकेश चन्द्र

शर्मा/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 20 नवम्बर 2026, 07:14 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल में राजस्थान को मिली नई सफलता , पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान में प्रदेश को मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार ऋण वितरण में राजस्थान देशभर के तीन श्रेष्ठ राज्यों में शामिल

राजस्थान
पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन प्रोग्राम - मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं - कार्यक्रम के प्रभाव का होगा वैज्ञानिक

पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए दिसंबर के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन प्रोग्राम - मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं - कार्यक्रम के प्रभाव का होगा वैज्ञानिक विश्लेषण - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ की अहम बैठक - तनाव प्रबंधन , मानसिक स्वास्थ्

राजस्थान
गृह रक्षा विभाग की राज्य स्तरीय कमांडेंट कॉन्फ्रेंस में स्वयंसेवकों के नियोजन को बढ़ाने पर जोर — महानिदेशक अनिल पालीवाल ने जिला समादेष्टाओं से किया सीधा संवाद , ड्यूटी रोटेशन में प

गृह रक्षा विभाग की राज्य स्तरीय कमांडेंट कॉन्फ्रेंस में स्वयंसेवकों के नियोजन को बढ़ाने पर जोर — महानिदेशक अनिल पालीवाल ने जिला समादेष्टाओं से किया सीधा संवाद , ड्यूटी रोटेशन में पारदर्शिता , अनुशासन और महिला स्वयंसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राजस्थान
स्पीकर श्री देवनानी ने किया ‘विजन 2047’ पोस्टर का विमोचन— बच्‍चों को समझाएं कर्तव्य – श्री देवनानी  श्री देवनानी ने बच्चों को बताई विधान सभा की कार्यप्रणाली फ्यूचर सोसायटी और यूनिस

स्पीकर श्री देवनानी ने किया ‘विजन 2047’ पोस्टर का विमोचन— बच्‍चों को समझाएं कर्तव्य – श्री देवनानी  श्री देवनानी ने बच्चों को बताई विधान सभा की कार्यप्रणाली फ्यूचर सोसायटी और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में विधान सभा पहुंचे बच्‍चों ने किया संग्रहालय का अवलोकन

राजस्थान