Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान को मिला पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन का राष्ट्रीय सम्मान

Updated:

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री ने दिया सम्मान, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को सराहा

पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राजस्थान को मिला राष्ट्रीय सम्मान
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्थान को राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राजस्थान को 'स्वनिधि सम्मान अवॉर्ड-2026' प्रदान किया।

नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने यह सम्मान दिया।

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को सराहा

राजस्थान सरकार की ओर से आईएएस श्री प्रतीक चंद्रशेखर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह सम्मान राजस्थान में पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने, उनके वित्तीय समावेशन, डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करने और उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटन स्थलों पर बनेंगे अप टू डेट टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स सेंटर - प्रदेश में पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता — भाषिणी मोबाइल ऐप से पर्यटक से कम्युनिकेशन होगा सहज , तत्काल हो सकेगी कार्रवाई - पर्यटन स्थलों का नियमित होगा सिक्योरिटी ऑडिट  - सीसीटीवी अभय कमांड स

Rajasthan

विवाह समारोहों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान खाद्य सामग्री के नमूने लेकर चल खाद्य प्रयोगशालाओं से मौके पर करेंगे जांच फ्रेंचाईजी आधारित फूड एवं बेवरेज चेन्स प्रतिष्ठानों की भी होगी जांच

Rajasthan