Skip to content
हिन्दी
BREAKING

श्री पुष्कर मेला- 2026 विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ , डीआईपीआर और पशुपालन विभाग आकर्षण के केन्द्र 22 और 23 नवंबर को सांस्कृतिक और बॉलीवुड नाइट

Updated:

जयपुर , 20 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। पुष्कर नगर परिषद के सभापति श्री राजेन्द्र बाकोलिया , उप सभापति श्रीमती लक्ष्मी पाराशर , जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामप्रकाश , प्रशिक्षु आईएएस श्री अर्णव आनन्द गुप्ता एवं मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया । विकास प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों , पुष्कर मेले की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति को प्रदर्शित किया गया है। प्र

श्री पुष्कर मेला- 2026 विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ , डीआईपीआर और पशुपालन विभाग आकर्षण के केन्द्र 22 और 23 नवंबर को सांस्कृतिक और बॉलीवुड नाइट

जयपुर ,

20 नवंबर।

अंतर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को विकास प्रदर्शनी का

उद्घाटन किया गया। पुष्कर नगर परिषद के सभापति श्री राजेन्द्र बाकोलिया , उप सभापति

श्रीमती लक्ष्मी पाराशर , जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री

रामप्रकाश , प्रशिक्षु आईएएस श्री अर्णव आनन्द गुप्ता एवं मेला अधिकारी डॉ. नवीन

परिहार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया । विकास प्रदर्शनी में

जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों , पुष्कर मेले की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति को

प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी के

उद्घाटनकर्ताओं ने प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। पशुपालन विभाग

की प्रदर्शनी में पशुपालकों को सलाह , विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है। यहां

गौकाष्ठ के बारे मेंं जानकारी दी जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की

प्रदर्शनी में राज्य तथा जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को आकर्षक

तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह प्रदर्शनी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी

हुई है। राजीविका की महिलाओं के द्वारा उत्पादित सामग्री के बारे में अतिथियों को

अवगत कराया गया। इनके द्वारा उत्पादित सामग्री उच्च गुणवत्ता युक्त एवं बाजार से

कम दरों पर उपलब्ध है।

​लीड बैंक की

स्टाल में वित्तीय साक्षरता , बैंकिंग योजनाओं , अटल पेंशन योजना ,

सुरक्षा

बीमा योजना एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण की जानकारी दी जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा

साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जा रही है। जल संसाधन विभाग की स्टॉल में

मोर सागर बांध एवं राम जल सेतु परियोजना के बारे में आमजन को अवगत कराया जा रहा

है।

इसी प्रकार कृषि

एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषि विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि

एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा अनुदानित योजनाओं जैसे तारबंदी , फार्म पौंड ,

कृषि

यंत्र , ड्रिप

एवं मिनी स्पि्रंकलर सिंचाई पद्धति , फूलों एवं फलदार वृक्ष बगीचे , प्रमाणित बीज़

किट , प्याज

भण्डारण , सोलर

सिस्टम , ग्रीन

हाऊस , लो

टनल  इत्यादि के सजीव प्रदर्शन किया गया।

मेला आयोजन में

है हिन्दुस्तान जिंक की महत्वपूर्ण भूमिका—

राजस्थान की

समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का उत्सव मनाते हुए , राजस्थान सरकार

द्वारा हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से पुष्कर मेला महोत्सव के दौरान 22 और 23 नवंबर को

सांस्कृतिक और बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध कलाकारों अमित मिश्रा

और स्वरूप खान की शानदार प्रस्तुतियों ने इस समारोह में अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।

अजमेर क्षेत्र

के प्रति कंपनी की यह प्रतिबद्धता केवल सांस्कृतिक पहलों तक ही सीमित नहीं है।

कंपनी के सीएसआर कार्यक्रमों से राज्य के 4100 से अधिक गांवों

के 26

लाख से ज्यादा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसमें शिक्षा , कौशल विकास ,

स्थायी

आजीविका , महिला

सशक्तिकरण , स्वास्थ्य सेवा , पर्यावरण और खेल के क्षेत्र में किए गए कार्य

शामिल हैं।

———

भानुप्रताप/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला अजमेर) · 20 नवम्बर 2026, 09:44 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटन स्थलों पर बनेंगे अप टू डेट टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स सेंटर - प्रदेश में पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता — भाषिणी मोबाइल ऐप से पर्यटक से कम्युनिकेशन होगा सहज , तत्काल हो सकेगी कार्रवाई - पर्यटन स्थलों का नियमित होगा सिक्योरिटी ऑडिट  - सीसीटीवी अभय कमांड स

Rajasthan

विवाह समारोहों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान खाद्य सामग्री के नमूने लेकर चल खाद्य प्रयोगशालाओं से मौके पर करेंगे जांच फ्रेंचाईजी आधारित फूड एवं बेवरेज चेन्स प्रतिष्ठानों की भी होगी जांच

Rajasthan

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी पहल में राजस्थान को मिली नई सफलता , पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान में प्रदेश को मिला श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार ऋण वितरण में राजस्थान देशभर के तीन श्रेष्ठ राज्यों में शामिल

Rajasthan