पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिला परिषद के 31 वार्ड में कुल 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में सोमवार को जिला परिषद सदस्य पद के निर्वाचन के लिए नाम वापसी का अन्तिम दिन था। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले कुल 90 अभ्यर्थियों चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के नामांकन के लिए 178 प्रत्याशियो से कुल 212 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से संवीक्षा के दौरान 91 नामांकन रद्द किए जाने और 9 नामांकन अपास्त किए जाने के बाद कुल 112 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। सोमवार को 22 उम्मीदवारों की ओर से नामांकन वापस लिए जाने के बाद अब सभी 31 वार्डों के लिए कुल 90 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि वार्ड संख्या 1 रामनरी इंडियन नेशनल कांग्रेस, कलावती मीना भारतीय जनता पार्टी, वार्ड संख्या 2 सुनील बीजेपी, सतीश कुमार नागर आईएनसी, भरत लाल बैरवा बसपा, वार्ड संख्या 3 महेंद्र सिंह आईएनसी, कालूराम गुर्जर बीजेपी, वार्ड संख्या 4 रामलाल बीजेपी, कुंजीलाल आईएनसी, वार्ड संख्या 5 शिवचरण आईएनसी, ओमप्रकाश बसपा, रामदयाल बीजेपी, पवन कुमार मीना निर्दलीय, वार्ड संख्या 6 रामनरी देवी आईएनसी, पिंकी मीना बीजेपी, वार्ड संख्या 7 गीता देवी बीजेपी, कैलाशी आईएनसी, वार्ड संख्या 8 धारासिंह बीजेपी, देवेन्द्र सिंह मीना बसपा, कमलेश कुमार मेरोठा आईएनसी, वार्ड संख्या 9 बाबूड़ी देवी बीजेपी, सोनू देवी आईएनसी, सुधा कँवर आम आदमी पार्टी, वार्ड संख्या 10 वंदना आईएनसी, कृष्णा बीजेपी, मंजू देवी निर्दलीय, वार्ड संख्या 11 सायर आईएनसी, बदाम बीजेपी, सरबाई बसपा, वार्ड संख्या 12 मनभर बीजेपी, संतो आईएनसी, वार्ड संख्या 13 रामभजन आईएनसी, हंसराज मीना बीजेपी, वार्ड संख्या 14 चतरू लाल मीना आईएनसी, मस्तराम मीना बीजेपी, वार्ड संख्या 15 आशा देवी आईएनसी, हरफूल बीजेपी, रामजीत बसपा, वार्ड संख्या 16 रज्जो देवी आईएनसी, हीना देवी बीजेपी, पदमा कुमार बैरवा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, रामकथा बपसा, वार्ड संख्या 17 रूपनारायण आईएनसी, गिर्राज प्रसाद गुर्जर बीजेपी, महेश आरएलपी, वार्ड संख्या 18 देवीलाल आईएनसी, उम्मेद करण बैरवा बीजेपी, वार्ड संख्या 19 अनीता मीना आईएनसी, श्रीनंद बीजेपी, वार्ड संख्या 20 मोहम्मद उमर निर्दलीय, विजय आईएनसी, अशोकराज मीना बीजेपी, अशोक बसपा, वार्ड संख्या 21 मूर्ति बसपा, संतोष देवी आईएनसी, रोशन्ती देवी मीना बीजेपी, पिंकी निर्दलीय, वार्ड संख्या 22 मनभर निर्दलीय, फिल्मा बाई आईएनसी, मीठी बीजेपी, वार्ड संख्या 23 संतोष देवी बीजेपी, सीमा मीना आईएनसी, वार्ड संख्या 24 मोत्या देवी बीजेपी, जस्मीन बानो आईएनसी, वार्ड संख्या 25 जयप्रकाश निर्दलीय, चतरू बीजेपी, अब्दुल सलाम पहलवान आईएनसी, वार्ड संख्या 26 प्रहलाद बीजेपी, मुकेश आईएनसी, पंखीलाल निर्दलीय, वार्ड संख्या 27 रमेशी बीजेपी, पूजा बाई आईएनसी, शकुंतला बसपा, ममता देवी निर्दलीय, वार्ड संख्या 28 मदन मोहन बीजेपी, धर्मसिंह निर्दलीय, हेमराज तिवारी बसपा, गिर्राज आईएनसी, वार्ड संख्या 29 शांति आईएनसी, पिंकी बीजेपी, वार्ड संख्या 30 विकास मीना बीजेपी, फरेबी सिंह मीना आईएनसी, धारासिंह बसपा, वार्ड संख्या 31 लखंती बीजेपी, रूपंती निर्दलीय, गंगा आईएनसी, आशा देवी निर्दलीय, सुनीता निर्दलीय, मुनेशी देवी बसपा, रामदेई निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।