Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की मतगणना 20 नवम्बर को होगी मतगणना स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

Updated:

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना 20 नवम्बर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर, सवाई माधोपुर में सम्पन्न होगी। जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने आदेश जारी कर मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा मतगणना स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार तहसीलदार भू-अभिलेख कार्तिकेय लाटा 7220975675 को महात्मा गांधी राजकीय विद्य

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना 20 नवम्बर 2026 को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर, सवाई माधोपुर में सम्पन्न होगी।

जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने आदेश जारी कर मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा मतगणना स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

आदेश के अनुसार तहसीलदार भू-अभिलेख कार्तिकेय लाटा 7220975675 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर स्थित मतगणना स्थल के पूर्वी द्वार (खेल मैदान की ओर) के क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं नायब तहसीलदार सरकारी पैरोकार विष्णु माथुर 9414297060 को मतगणना स्थल के पिछले द्वार की ओर के क्षेत्र तथा उप पंजीयक मदन लाल मीणा 9462328565 को मतगणना स्थल एवं परिसर के बाहर के क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में सतत निगरानी रखते हुए मतगणना के दौरान आवश्यक कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 18 नवम्बर 2026, 05:43 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News