Skip to content
हिन्दी
BREAKING

निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

Updated:

राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ एवं ‘मेरा प्रथम मतदान’ जैसे विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने लेखन के जरिए निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अव

निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ एवं ‘मेरा प्रथम मतदान’ जैसे विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने लेखन के जरिए निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्राओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की ईएलसी नोडल अधिकारी डॉ. सदफ सिद्दीकी ने छात्राओं को मतदाता पंजीकरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने निर्भीक होकर मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। साथ ही, छात्राओं को मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाकर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 18 नवम्बर 2026, 05:44 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News