पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख तथा प्रधान एवं उप प्रधान के निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा विभिन्न अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट काना राम ने बताया कि 25 नवम्बर को जिला प्रमुख, 26 नवम्बर को उप जिला प्रमुख, 27 नवम्बर को प्रधान तथा 28 नवम्बर को उप प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। उन्होंने नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर शिवराज मीना 9948025092 को जिला परिषद सवाई माधोपुर के लिए, तहसीलदार सवाई माधोपुर राकेश कुमार मीना 9799751189 को पंचायत समिति क्षेत्र सवाई माधोपुर, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा नीरज सिंह 7042836979 को पंचायत समिति क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा, तहसीलदार खण्डार पुष्कर सिंह 7014451115 को पंचायत समिति क्षेत्र खण्डार, तहसीलदार मलारना डूंगर रामजीलाल मीना 7742214562 को पंचायत समिति क्षेत्र मलारना डूंगर, तहसीलदार मित्रपुरा भरतलाल मीना 9166212001 को पंचायत समिति क्षेत्र बौंली, तहसीलदार गंगापुर सिटी सुरेश 8700698994 को पंचायत समिति क्षेत्र गंगापुर सिटी, तहसीलदार वजीरपुर धीरेन्द्र कर्दम 9649247444 को पंचायत समिति क्षेत्र वजीरपुर तथा तहसीलदार बामनवास सीमा मीना 8890441713 को पंचायत समिति क्षेत्र बामनवास के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।