
पंचायती आम चुनाव-2026: मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
बीकानेर, 18 नवंबर। पंचायती आम चुनाव-2026 की मतगणना के लिए नियुक्त मतगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी तथा राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री पंकज शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है। सभी अधिकारी निष्पक्षता, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया के प्रत्येक बिंदु की सूक्ष्म जानकारी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।
