आदेशानुसार मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। साथ ही यदि किसी क्षेत्र में पुनर्मतदान की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उस पुनर्मतदान की तिथि को भी वहां सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आदेशानुसार तृतीय चरण के तहत तालेड़ा के निर्वाचन क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान दिवस 3 नवंबर तथा सरपंच एवं पंच पद के लिए मतदान दिवस 5 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इसी तरह चतुर्थ चरण में पंचायत समिति बूंदी, खटकड़, दबलाना, हिण्डोली, नैनवां, लाखेरी, केशवरायपाटन में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान दिवस 14 नवंबर तथा सरपंच व पंच पद के लिए मतदान दिवस 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कार्मिक भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के सहायक आयुक्त और रीको बूंदी के क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्वाचन वाले क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों और संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों के लिए मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।