निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रधान पद के निर्वाचन के लिए 27 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे बैठक शुरू होगी। पूर्वाह्न 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम वापसी के लिए दोपहर 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। यदि मतदान आवश्यक हुआ, तो अपरान्ह 3 बजे से शाम 05 बजे के बीच कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।
इसी तरह उप प्रधान पद के निर्वाचन के लिए 28 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे बैठक शुरू होगी। पूर्वाह्न 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम वापसी के लिए दोपहर 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। यदि मतदान आवश्यक हुआ, तो अपरान्ह 3 बजे से शाम 05 बजे के बीच कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 26 नवम्बर 2026, 03:07 PM — मूल विज्ञप्ति