Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बूंदी महोत्सव में सजेगा उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला, 28 नवंबर से होगा आयोजन

Updated:

बूंदी महोत्सव में सजेगा उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला, 28 नवंबर से होगा आयोजन बूंदी, 26 नवंबर। बूंदी महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में 'बूंदी उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला 2026' एवं 'अमृता हाट' का भव्य आयोजन 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक कुंभा स्टेडियम, खोजा गेट रोड, बूंदी में किया जाएगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि मेले में देश एवं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से करीब 200 स्टॉल लगाई जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से सहारनपुर

बूंदी महोत्सव में सजेगा उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला, 28 नवंबर से होगा आयोजन

बूंदी, 26 नवंबर। बूंदी महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में 'बूंदी उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला 2026' एवं 'अमृता हाट' का भव्य आयोजन 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक कुंभा स्टेडियम, खोजा गेट रोड, बूंदी में किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि मेले में देश एवं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से करीब 200 स्टॉल लगाई जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से सहारनपुर का प्रसिद्ध फर्नीचर, नक्‍काशीदार पत्थर के उत्पाद, बीकानेरी भुजिया एवं खाद्य सामग्री, कश्मीरी शॉल, ऊनी कपड़े व ड्राई फ्रूट्स, भदोही की कालीन, नागपुर की ज्‍वैलरी, बगरू एवं सांगानेरी प्रिंट की बेडशीटें तथा रेडीमेड गारमेंट्स के उत्पाद प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

मेले के साथ ही पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत 'एक जिला एक उत्पाद-2026' (ODOP) की विशेष प्रदर्शनी एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अमृता हाट का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में आमजन के मनोरंजन के लिए पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का फूड जोन, बच्चों के लिए आकर्षक झूले, जलपरी का शो, पारंपरिक हस्तशिल्प का प्रदर्शन तथा राज्य सरकार की विभिन्न स्‍वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की जानकारी के लिए विभागीय परामर्श शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन सायंकालीन आकर्षक सांस्कृतिक संध्या एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।

मेले में 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेले के दौरान 28 नवंबर से 7 दिसंबर तक प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 28 नवंबर को दोपहर 3 बजे मेला उद्घाटन समारोह के साथ होगी। इसके पश्चात 29 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या ‘बेस्ट ऑफ राजस्थान’, 30 नवंबर को ‘एक सुरीली शाम बूंदी के नाम’ तथा 1 दिसंबर को सोलो डांस प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।

इसी क्रम में 2 दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 3 दिसंबर को अंतर महाविद्यालय सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता (बालिका), 4 दिसंबर को क्लासिकल नृत्य संध्या, 5 दिसंबर को अंतर विद्यालय सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता (बालिका) तथा 6 दिसंबर को ‘हाड़ी रानी’ नाट्य मंचन का आयोजन होगा। मेले के अंतिम दिन 7 दिसंबर को ‘बेस्ट ऑफ सॉन्ग’ कार्यक्रम के साथ मेला समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

मेले के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य, साहित्य एवं कला की विविध विधाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 26 नवम्बर 2026, 03:05 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News