Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायत चुनाव: चौथे चरण में सरपंच चुनाव में सुबह 10 बजे तक 30.35 प्रतिशत मतदान

Updated:

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में सोमवार को सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले की तीन पंचायत समितियों जसरासर, नोखा और पांचू में कुल 30.35…

Highlights

  1. नोखा में सबसे अधिक 31.27 प्रतिशत
  2. पांचू में 29.03 प्रतिशत हुआ मतदान
  3. जसरासर में 30.83 प्रतिशत हुआ मतदान

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में सोमवार को सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले की तीन पंचायत समितियों जसरासर, नोखा और पांचू में कुल 30.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तीनों पंचायत समितियों में कुल 92,780 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, नोखा पंचायत समिति मतदान में सबसे आगे रही। यहां सुबह 10 बजे तक कुल 1,20,835 मतदाताओं में से 37,785 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार यहां 31.27 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

वहीं जसरासर पंचायत समिति में 74,525 मतदाताओं में से 22,976 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 30.83 रहा। पांचू पंचायत समिति में कुल 1,10,314 मतदाताओं में से 32,019 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 29.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सुबह के शुरुआती घंटों में तीनों पंचायत समितियों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों

चतुर्थ चरण के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान —बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न —मतदाताओं से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक, निर्भीक एवं उत्साहपूर्

Rajasthan

राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका - डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया प्रथम अंक का विमोचन - उच्चतम न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के चयनित निर्णयों का संकलन

Rajasthan