Skip to content
हिन्दी
BREAKING

ऊर्जा संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया BRICS Sustainable Lifestyle Week का दूसरा दिवस - सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं में एक घंटे विद्युत उपकरण बंद रखने की पहल, ऊर्जा दक्षता के प्रति किया जागरूक - औद्योगिक संगठनों के साथ ऊर्जा संरक्षण पर संवाद एवं कार्यशालाओं के आयोजन पर रह

Updated:

जयपुर, 2 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ‘BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026’ के दूसरे दिवस सोमवार को ‘ऊर्जा संरक्षण’ (Save Energy) की थीम पर प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पर्यावरण विभाग के समन्वय से आयोजित इस सप्ताह के माध्यम से मिशन LiFE के उद्देश्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाते हुए प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। ऊर्जा संरक्षण दिवस के

ऊर्जा संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया BRICS Sustainable Lifestyle Week का दूसरा दिवस - सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं में एक घंटे विद्युत उपकरण बंद रखने क

जयपुर, 2 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ‘BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026’ के दूसरे दिवस सोमवार को ‘ऊर्जा संरक्षण’ (Save Energy) की थीम पर प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पर्यावरण विभाग के समन्वय से आयोजित इस सप्ताह के माध्यम से मिशन LiFE के उद्देश्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाते हुए प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर मिशन LiFE के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों में ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में निर्धारित समयानुसार एक घंटे के लिए विद्युत उपकरण बंद रखने की पहल की गई। इसके माध्यम से ऊर्जा की अनावश्यक खपत को रोकने तथा बिजली बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

दिवस के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए गए। इनमें घरेलू स्तर पर बिजली की बचत, ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों के उपयोग तथा जिम्मेदार कूलिंग प्रणालियों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। औद्योगिक संगठनों के साथ ऊर्जा संरक्षण के विषय पर संवाद एवं कार्यशालाओं के आयोजन के माध्यम से उद्योगों में ऊर्जा दक्षता एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग को प्रोत्साहित किया गया।

इस दिवस की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ऊर्जा विभाग, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग, विद्युत वितरण निगम (DISCOMs), उद्योग विभाग, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, स्थानीय स्वशासन विभाग सहित अन्य विभागों ने सक्रिय रूप से भूमिका निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता के साथ निभाया।गौरतलब है कि, इन विभागों के समन्वित प्रयासों से प्रदेशभर में ऊर्जा संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

- 3 नवंबर को जल संरक्षण पर केंद्रित होंगे कार्यक्रम

सप्ताह के तीसरे दिवस 3 नवंबर को ‘जल संरक्षण’ (Save Water) की थीम पर प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत मिशन LiFE के तहत जल संरक्षण की शपथ, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, जल ऑडिट, वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहन तथा जल बचत के उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक जल प्रणालियों एवं स्थानीय जल निकायों की साफ-सफाई, मरम्मत एवं जीर्णोद्धार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

3 नवंबर को आयोजित होने वाले जल संरक्षण दिवस के कार्यक्रमों के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), जल संसाधन विभाग एवं वाटरशेड विभाग को प्रमुख (Lead) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन विभागों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता, जल ऑडिट, वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार से संबंधित गतिविधियों का समन्वय किया जाएगा। इसके साथ ही नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, स्थानीय स्वशासन विभाग, पंचायती राज विभाग, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य सभी विभाग भी अपने-अपने कार्यालयों, संस्थानों एवं क्षेत्रीय स्तर पर जल संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

BRICS Sustainable Lifestyle Week के माध्यम से प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए ऊर्जा एवं जल जैसे बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस सप्ताह का प्रत्येक दिन हमारी जीवनशैली को बेहतरीन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। अतः प्रत्येक नागरिक को ऊर्जा एवं जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षित भविष्य के सामूहिक प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। —————— डॉ. अमृता कटारा/आकाश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 02 नवम्बर 2026, 06:40 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना - श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल , 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान

Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छापोली हादसे पर जताया गहरा दुख , घायलों के त्वरित एवं बेहतर उपचार के दिए निर्देश , जिला कलक्टर से ली हादसे की तथ्यात्मक जानकारी , हादसे के कारणों की होगी जांच

Rajasthan