मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 18 नवंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से राज्य की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विकास को नई गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "केन्द्रीय गृह मंत्री के सतत सहयोग से राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है।"
जल शक्ति मंत्री से बातचीत में जल आत्मनिर्भरता लक्ष्य, चल रही जल परियोजनाएँ, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर सकारात्मक संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से जल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया।
