Skip to content
हिन्दी
BREAKING

एसएसआर-2027 : 25 नवंबर को जिले में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों का होगा आयोजन नगरीय निकायों के निर्धारित वार्डों एवं पंचायत समिति क्षेत्रों की चयनित ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

Updated:

कोटपूतली-बहरोड़, 18 नवंबर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2027) के तहत ‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को जिले के नगरीय निकायों एवं पंचायत समिति क्षेत्रों में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय क्षेत्रों में निम्न वार्डों में शिविर आयोजित होंगे— * नगर परिषद कोटपूतली : वार्ड संख्या 16 से 30 तक। * नगर परिषद बहरोड़ : वार्ड संख्या 15 से 28 तक। * नगर पालिका पावटा : वार्ड

कोटपूतली-बहरोड़, 18 नवंबर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर-2027) के तहत ‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को जिले के नगरीय निकायों एवं पंचायत समिति क्षेत्रों में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय क्षेत्रों में निम्न वार्डों में शिविर आयोजित होंगे—

* नगर परिषद कोटपूतली : वार्ड संख्या 16 से 30 तक। * नगर परिषद बहरोड़ : वार्ड संख्या 15 से 28 तक। * नगर पालिका पावटा : वार्ड संख्या 12 से 22 तक। * नगर पालिका विराटनगर : वार्ड संख्या 07 से 12 तक। * नगर पालिका नारायणपुर : वार्ड संख्या 10 से 18 तक। * नगर पालिका बानसूर : वार्ड संख्या 10 से 18 तक। * नगर पालिका बड़ौद : वार्ड संख्या 07 से 12 तक। * नगर पालिका मांढण : वार्ड संख्या 06 से 10 तक। * नगर पालिका नीमराना : वार्ड संख्या 07 से 12 तक।

इसी प्रकार पंचायत समिति क्षेत्रों में चयनित ग्राम पंचायतों में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें पंचायत समिति कोटपूतली की नारेहड़ा, खड़ब, कल्याणपुरा कलां, कुहाड़ा, शुक्लाबास, पवाना अहीर, खेड़ा एवं निहालपुरा ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

पंचायत समिति बहरोड़ की गंडाला, बसई, बूढ़वाल, भूपखेड़ा, चांदीचाना एवं गुगड़िया; पंचायत समिति बानसूर की भग्गूकाबास, किशोरपुरा, कल्याणपुरा, खेड़ा, खोहरी, गूंता, गिरुड़ी, चूला, छींड, देवसन एवं नांगल लाखा ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

पंचायत समिति नीमराना की कान्हावास, माजरा, बसई भोपाल, बीरनवास, डाबड़वास, खूदरोठ, हुड़िया कलां, परतापुर, काठूवास एवं घिलोठ; पंचायत समिति पावटा की कैरोड़ी, राजनोता, भींवजी, प्रेमनगर, मंढा एवं पाथरेड़ी ग्राम पंचायतों में भी शिविर लगाए जाएंगे।

पंचायत समिति विराटनगर की जयसिंहपुरा, सूरजपुरा-बहादुरपुरा, बागावास अहीरान, बनीपार्क, केरली गांधी नगर एवं किशनपुरा; पंचायत समिति नारायणपुर की कराणा, बड़ागांव, बुर्जा, बिलाली, विजयपुरा एवं बसई जोगियान तथा पंचायत समिति मैड़-कुण्डला की पालड़ी, श्यामपुरा, पण्डो-बड़वाडा, भामोद एवं पूरावाला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

इन शिविरों के माध्यम से पात्र युवाओं, नवमतदाताओं एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। आमजन से अपील है कि वे निर्धारित शिविरों में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने एवं आवश्यक संशोधन करवाने का लाभ उठाएं।

---0000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला कोटपुतली-बहरोड़) · 18 नवम्बर 2026, 05:18 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News