Skip to content
हिन्दी
BREAKING

*चार मतदान बूथों पर 22 नवंबर को होगा पुनर्मतदान, उसी दिन रात 9 बजे से होगी मतगणना* *ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित बूथों का मतदान किया शून्य घोषित*

Updated:

कोटपूतली-बहरोड़, 21 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण परिणाम प्रदर्शित नहीं होने की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के चार मतदान बूथों पर संबंधित सदस्य पदों के लिए हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए 22 नवंबर को पुनर्मतदान करवाने के निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 के बूथ संख्या 44, पंचायत समिति नाराय

कोटपूतली-बहरोड़, 21 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण परिणाम प्रदर्शित नहीं होने की स्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के चार मतदान बूथों पर संबंधित सदस्य पदों के लिए हुए मतदान को शून्य घोषित करते हुए 22 नवंबर को पुनर्मतदान करवाने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 के बूथ संख्या 44, पंचायत समिति नारायणपुर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 07 के बूथ संख्या 34, पंचायत समिति पावटा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 के बूथ संख्या 39 तथा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 के बूथ संख्या 30 पर 20 नवंबर को मतगणना निर्धारित थी। मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण संबंधित सदस्य पदों के परिणाम प्रदर्शित नहीं हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट तथा उपलब्ध तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करने के बाद आयोग ने पाया कि उक्त बूथों पर मशीनों में आई तकनीकी खराबी के कारण प्रदर्शित मतों तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी के मतों के अंतर से अधिक संख्या में मत अप्रदर्शित रहे हैं। इस आधार पर राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 48ए के तहत आयोग ने संबंधित बूथों पर सदस्य पद के मतदान को शून्य घोषित कर दिया है।

आयोग के निर्देशानुसार उक्त चारों बूथों पर 22 नवंबर 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक पुनर्मतदान करवाया जाएगा। पुनर्मतदान के बाद उसी दिन रात्रि 9 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

पुनर्मतदान के लिए मतदान दल 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को जिला मुख्यालय से संबंधित मतदान बूथों के लिए रवाना होंगे। जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना जिला मुख्यालय पर संपादित की जाएगी, जबकि पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप करवाई जाएगी।

---००००---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला कोटपुतली-बहरोड़) · 21 नवम्बर 2026, 10:05 AM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विश्व सिंधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में की सहभागिता— प्रशासन , शिक्षा और राजनीति में सिंधी समाज की बढ़े सहभागिता – श्री देवन

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विश्व सिंधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में की सहभागिता— प्रशासन , शिक्षा और राजनीति में सिंधी समाज की बढ़े सहभागिता – श्री देवनानी , सिंधी विश्वविद्यालय की स्थापना और सिंधी फिल्मों को बढ़ावा मिलने के साथ गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस परेड में सिं

Rajasthan
महिला सुरक्षा की दिशा में जयपुर पुलिस की अभिनव पहल , चार स्थानों पर शुरू हुए पिंक बूथ डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने किया पत्रिका गेट स्थित पिंक बूथ का उद्घाटन , तीन अन्य बूथों क

महिला सुरक्षा की दिशा में जयपुर पुलिस की अभिनव पहल , चार स्थानों पर शुरू हुए पिंक बूथ डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने किया पत्रिका गेट स्थित पिंक बूथ का उद्घाटन , तीन अन्य बूथों का हुआ वर्चुअल शुभारंभ • महिलाओं और बालिकाओं को सार्वजनिक स्थानों पर मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

Rajasthan
जयपुर की विश्व धरोहर विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर शासन सचिव श्री रवि जैन ने की तकनीकी विरासत समिति की बैठक यूनेस्को को प्रस्तुत की जाने वाली स्टेट ऑफ कंजर्वेशन रिपोर्ट 202

जयपुर की विश्व धरोहर विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर शासन सचिव श्री रवि जैन ने की तकनीकी विरासत समिति की बैठक यूनेस्को को प्रस्तुत की जाने वाली स्टेट ऑफ कंजर्वेशन रिपोर्ट 2026-27 की समीक्षा , स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान को रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करने के दिए निर्देश विरासत स्थलों की स्वच्छता ,

Rajasthan