

जयपुर ,
21 नवम्बर।
Updated:
जयपुर , 21 नवम्बर। नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने , युवाओं को नशे से दूर रखने तथा सामाजिक सहभागिता के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत राजस्थान में अब तक नशामुक्ति पर 2 लाख 94 हजार 536 संकल्प लिए गए हैं। वहीं ,



जयपुर ,
21 नवम्बर।
नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान निरंतर सक्रिय भूमिका
निभा रहा है। प्रदेश में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने ,
युवाओं
को नशे से दूर रखने तथा सामाजिक सहभागिता के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण
की दिशा में व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
केन्द्रीय
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार नशा मुक्त भारत अभियान
के अन्तर्गत राजस्थान में अब तक नशामुक्ति पर 2 लाख 94 हजार 536 संकल्प लिए गए
हैं। वहीं , 1 करोड़ 45 लाख 70 हजार से अधिक लोगों तक नशे के विरूद्ध जागरूकता का संदेश पहुंचाया
गया है। इनमें 53 लाख 66 हजार युवा तथा 35 लाख 89 हजार महिलाएं शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत
प्रदेश में अब तक 13 हजार 590 जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई हैं। वहीं , नशामुक्ति के
संदेश को नव पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से 23 हजार 460 शैक्षणिक
संस्थानों में अभियान संचालित किया गया है।
नशा मुक्त युवा
राष्ट्रीय विकास की वास्तविक पूंजी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री
भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऊर्जावान , जागरूक और नशा मुक्त युवा ही राष्ट्रीय विकास
की वास्तविक पूंजी हैं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी
प्रेरक शक्ति भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राज्य सरकार युवाओं को नशे से दूर
रखने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों में नशीले पदार्थों की
रोकथाम के उद्देश्य से 350 से अधिक महाविद्यालयों , इंजीनियरिंग एवं
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही ,
राज
सवेरा कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड स्थापित किए जा रहे
हैं तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत
कठोर कार्रवाई की जा रही है। वहीं , राजस्थान में 100 सप्ताह के लिए
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन भी संचालित
है।
नशा मुक्त भारत
अभियान में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नशामुक्ति मित्रों की भी
महत्वपूर्ण भूमिका है। ये मित्र समाज में जागरूकता , नशे के विरुद्ध
सकारात्मक वातावरण निर्माण तथा नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों को सहयोग एवं
मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। आंकड़ों के अनुसार राजस्थान
में वर्तमान में 6 हजार 492 नशामुक्ति मित्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वहीं , राज्य सरकार ने
जालौर , बीकानेर ,
जयपुर ,
गंगानगर ,
हनुमानगढ़ ,
बाड़मेर ,
अजमेर ,
जैसलमेर ,
चित्तौड़गढ़ ,
चुरू और
नागौर सहित कुल 11 जिलों में संस्थाओं का चयन कर 25-25 बेड क्षमता के
नशामुक्ति केन्द्रों का संचालन प्रारंभ किया हैं।
उल्लेखनीय है कि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नशीले पदार्थों के सेवन की समस्या से
निपटने के लिए किए जाने वाले प्रयास केवल नियमित या प्रतीकात्मक गतिविधियों तक
सीमित नहीं होने चाहिए। उन्होंने युवाओं के बीच जागरूकता पैदा करने और समाज की
व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यवहार में
स्थायी बदलाव तभी आ सकता है , जब समाज खुद इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल
हो। प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप राजस्थान में नशे के विरूद्ध सामाजिक
क्रांति पर कार्य किया जा रहा है।
———
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 21 नवम्बर 2026, 08:56 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.