Skip to content
हिन्दी
BREAKING

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विश्व सिंधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में की सहभागिता— प्रशासन , शिक्षा और राजनीति में सिंधी समाज की बढ़े सहभागिता – श्री देवनानी , सिंधी विश्वविद्यालय की स्थापना और सिंधी फिल्मों को बढ़ावा मिलने के साथ गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस परेड में सिं

Updated:

जयपुर , 21 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को दीव में आयोजित विश्व सिंधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए सम्मेलन का उद्घाटन किया।  श्री देवनानी ने सिंधी समाज की गौरवशाली ऐतिहासिक परम्परा , सांस्कृतिक वैभव , उद्यमशीलता , सामाजिक एकजुटता तथा राष्ट्र के प्रति उसके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंधी समाज ने विस्थापन और विषम परिस्थितियों के बीच भी अपने परिश्रम , पुरुषार्थ , उद्यमिता और अदम्य संकल्प के बल पर समाज एवं राष्ट्र क

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विश्व सिंधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में की सहभागिता— प्रशासन , शिक्षा और राजनीति में सिंधी समाज की बढ़े सहभागिता – श्री देवन

जयपुर ,

21 नवंबर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को दीव में आयोजित

विश्व सिंधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते

हुए सम्मेलन का उद्घाटन किया।  श्री

देवनानी ने सिंधी समाज की गौरवशाली ऐतिहासिक परम्परा , सांस्कृतिक वैभव ,

उद्यमशीलता ,

सामाजिक

एकजुटता तथा राष्ट्र के प्रति उसके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंधी समाज

ने विस्थापन और विषम परिस्थितियों के बीच भी अपने परिश्रम , पुरुषार्थ ,

उद्यमिता

और अदम्य संकल्प के बल पर समाज एवं राष्ट्र के विकास में विशिष्ट स्थान अर्जित

किया है।

सिंधी समाज की

प्रशासन शिक्षा और राजनीति में बढ़े सहभागिता—

श्री देवनानी ने

कहा कि भारत में सिंधी समाज की जनसंख्या एक करोड़ से अधिक है। यह समाज आर्थिक ,

सामाजिक

और व्यावसायिक दृष्टि से सशक्त होने के साथ ही अपनी प्रतिभा , संगठन क्षमता और

उद्यमशीलता के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। देश के आर्थिक विकास , व्यापार ,

उद्योग

और सामाजिक प्रगति में सिंधी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। समाज की इस

सामर्थ्य का व्यापक उपयोग राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक ,

शिक्षा ,  राजनीति , शासन-व्यवस्था ,

नीति

निर्धारण तथा सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सिंधी समाज की सहभागिता और

अधिक सुदृढ़ होनी आवश्यक है। समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं एवं

अन्य राष्ट्रीय दायित्वों में आगे आने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए , जिससे उनकी

योग्यता , अनुभव

और दृष्टि का लाभ देश को प्राप्त हो सके।

नई पीढ़ी अपनी

गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े—

स्पीकर श्री

देवनानी ने कहा कि सामाजिक सेवा , साहित्य , भाषा और

संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में भी सिंधी समाज का योगदान अत्यंत उल्लेखनीय

रहा है। समाज ने अपनी सांस्कृतिक पहचान और परम्पराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित

रखा है। किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी नई पीढ़ी में निहित होती है। सिंधी

समाज के युवाओं को अपने पूर्वजों के संघर्ष , त्याग , पुरुषार्थ और

उपलब्धियों का सम्यक् परिचय होना चाहिए। उन्हें अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी

होनी चाहिए , जिससे वे अपनी विरासत पर गर्व की अनुभूति कर सकें और उसके संरक्षण

एवं संवर्धन के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। नई पीढ़ी इस विरासत से

प्रेरणा लेकर शिक्षा , प्रशासन , उद्योग , व्यापार , विज्ञान , तकनीक और सार्वजनिक जीवन में अग्रणी भूमिका निभाए तथा अपनी प्रतिभा

को राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित करे।

उन्होंने कहा कि

सिंधी भाषा और साहित्य भारत की बहुभाषिक एवं बहुसांस्कृतिक विरासत की अमूल्य निधि

हैं। संतों , मनीषियों , साहित्यकारों और समाज सुधारकों की परम्परा ने सिंधी समाज को

आध्यात्मिकता , सेवा , सद्भाव और मानवीय मूल्यों की समृद्ध दृष्टि प्रदान की है। इस विरासत

का संरक्षण परिवार , शैक्षणिक संस्थानों , सामाजिक संगठनों और युवा मंचों के माध्यम से नई

पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।

विस्थापन की

विषम परिस्थितियों में भी सिंधी समाज ने अक्षुण्ण रखी अपनी पहचान—

श्री देवनानी ने

कहा कि सिंधी समाज का इतिहास साहस , स्वाभिमान , सांस्कृतिक

निष्ठा और पुनर्निर्माण की अद्भुत गाथा है। सिंध की प्राचीन सभ्यता से लेकर भारत

के विभाजन के समय हुए विस्थापन तक समाज ने अनेक ऐतिहासिक परिस्थितियों का सामना

किया। अपनी जन्मभूमि से दूर आने के बावजूद सिंधी समाज ने अपनी भाषा , साहित्य ,

धार्मिक

आस्थाओं , व्यापारिक

परम्पराओं और सांस्कृतिक संस्कारों को जीवंत रखा। सीमित संसाधनों से नई शुरुआत कर

आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा अर्जित करना इस समाज की कर्मठता और

संकल्पशक्ति का परिचायक है।

इस अवसर पर

सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि सिंधी विश्वविद्यालय की स्थापना हो , सिंधी फिल्मों

को बढ़ावा मिलने के साथ गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस परेड में सिंधी समाज की

झांकी शामिल की जानी चाहिए। श्री सिंधी समाज ऊना के अध्यक्ष श्री ईश्वर जेठवानी ,

पूर्व एमएलसी

श्री गुरमुख जगवानी , महासागर ट्रैवल्स के प्रबंध निदेशक श्री कालूभाई सुखवानी , युगांडा से श्री

पीताम्बर दलवानी , अधिवक्ता श्री लोकेश करिया , श्री सिंधी समाज ऊना के श्री मनीष करिया तथा

दुबई से श्री सतीश चंदवानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सम्मेलन में अमेरिका ,

स्पेन ,

दुबई ,

संयुक्त

अरब अमीरात , हांगकांग सहित लगभग 15 देशों के प्रतिनिधियों तथा हजारों की संख्या

में लोगों ने सहभागिता की । विश्व सिंधी सम्मेलन का आयोजन दीव द्वीप पर श्री सिंधी

समाज , ऊना

द्वारा किया गया।

श्री देवनानी ने

किया आईएनएस खुकरी युद्धपोत का अवलोकन—

विधानसभा

अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दीव प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना के ऐतिहासिक

युद्धपोत आईएनएस खुकरी का भी अवलोकन किया। उन्होंने युद्धपोत की संरचना , नौसैनिक उपकरणों

और उससे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष

1971

के युद्ध के दौरान आईएनएस खुकरी के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की गौरवगाथा का

स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आईएनएस खुकरी भारतीय नौसेना के शौर्य , कर्तव्यनिष्ठा

और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रेरणादायी प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि

इस दुर्घटना में तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला सहित 18 अधिकारी और 176 नौसैनिक वीरगति

को प्राप्त हुए थे।

स्पीकर श्री

देवनानी ने कहा कि इन 194 वीर नौसैनिकों का सर्वोच्च बलिदान भारतीय

सैन्य इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

———

डॉ. लोकेश/सविता

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 21 नवम्बर 2026, 09:08 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

महिला सुरक्षा की दिशा में जयपुर पुलिस की अभिनव पहल , चार स्थानों पर शुरू हुए पिंक बूथ डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने किया पत्रिका गेट स्थित पिंक बूथ का उद्घाटन , तीन अन्य बूथों क

महिला सुरक्षा की दिशा में जयपुर पुलिस की अभिनव पहल , चार स्थानों पर शुरू हुए पिंक बूथ डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने किया पत्रिका गेट स्थित पिंक बूथ का उद्घाटन , तीन अन्य बूथों का हुआ वर्चुअल शुभारंभ • महिलाओं और बालिकाओं को सार्वजनिक स्थानों पर मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

Rajasthan
जयपुर की विश्व धरोहर विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर शासन सचिव श्री रवि जैन ने की तकनीकी विरासत समिति की बैठक यूनेस्को को प्रस्तुत की जाने वाली स्टेट ऑफ कंजर्वेशन रिपोर्ट 202

जयपुर की विश्व धरोहर विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर शासन सचिव श्री रवि जैन ने की तकनीकी विरासत समिति की बैठक यूनेस्को को प्रस्तुत की जाने वाली स्टेट ऑफ कंजर्वेशन रिपोर्ट 2026-27 की समीक्षा , स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान को रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करने के दिए निर्देश विरासत स्थलों की स्वच्छता ,

Rajasthan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान में राजस्थान की प्रभावी भागीदारी 1.45 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा जागरूकत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान में राजस्थान की प्रभावी भागीदारी 1.45 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश , 53 लाख से अधिक युवा शामिल प्रदेश में 6 हजार 492 नशामुक्ति मित्र सक्रिय , 23 हजार से अधिक शैक्षणिक संस्थानों मे

Rajasthan