ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के तहत जयपुर में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के निदेशालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान विभाग के कार्मिकों ने ऊर्जा और जल संरक्षण का संकल्प लिया।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक (सिस्टम) सुनील चंद बंसल ने कार्मिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और ई-वेस्ट कम करने की शपथ दिलाई। इस पहल का उद्देश्य दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना है।
एक घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति
ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत विभाग में दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे तक एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। इसके माध्यम से अनावश्यक विद्युत उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।
