*पीयूष पुरोहित
बीकानेर। नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा में टिकट वितरण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 80 वार्डों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन जारी है। इसी बीच टिकट वितरण में अपनी पसंद के उम्मीदवारों को जगह दिलाने और संगठन में अपने प्रभाव को मजबूत रखने को लेकर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खेमों के बीच जोर आजमाइश की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की अपनी-अपनी पसंद के दावेदारों को टिकट दिलाने को लेकर सक्रियता बढ़ी है। हालांकि भाजपा नेतृत्व की ओर से टिकट वितरण के अंतिम फार्मूले को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
