बीकानेर। नगर निगम महापौर चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर सियासी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस ने अनिल कल्ला को महापौर पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन पार्टी के ही निर्वाचित पार्षद नवरतन डागा ने उनके खिलाफ नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे कांग्रेस के सामने अब अपने ही खेमे में उठे विरोध को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है।
अनिल कल्ला को मिला कांग्रेस का सिंबल
कांग्रेस ने महापौर पद के लिए अनिल कल्ला को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को उनके नामांकन की प्रक्रिया के बीच पार्टी के ही पार्षद नवरतन डागा ने अलग से पर्चा दाखिल कर दिया। डागा वार्ड 50 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं।
