Skip to content
हिन्दी
BREAKING

IAS शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी डॉ. प्रशाखा माथुर भी APO

Updated:

जयपुर। राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद अब उनकी पत्नी और वरिष्ठ IPS अधिकारी डॉ. प्रशाखा माथुर को भी APO कर दिया है। कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस संबंध में…

IAS शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी डॉ. प्रशाखा माथुर भी APO

जयपुर। राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद अब उनकी पत्नी और वरिष्ठ IPS अधिकारी डॉ. प्रशाखा माथुर को भी APO कर दिया है। कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

डॉ. प्रशाखा माथुर वर्तमान में ADG (प्लानिंग, मॉडर्नाइजेशन एंड वेलफेयर) के पद पर तैनात थीं। उन्हें पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।

गौरतलब है कि IAS शिखर अग्रवाल को 29 अक्टूबर की रात उनके सभी प्रमुख पदों से हटाकर APO किया गया था। यह कार्रवाई परिवार की ओर से उदयपुर और अलवर में करीब 40 विला एवं कॉटेज खरीदने के मामले के सामने आने के बाद हुई है।

मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने प्रारंभिक जांच शुरू की है। संपत्तियों की खरीद, उनकी कीमत और संबंधित लेन-देन को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि, आरोपों की जांच जारी है और अभी किसी की दोषसिद्धि नहीं हुई है ।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News