Skip to content
हिन्दी
BREAKING

Latest News

जयपुर जिले में उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नौनिहालों को पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’ -जिला कलक्टर संदेश नायक ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज -तीन दिवसीय अभियान के तहत बूथ दिवस के बाद घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

जयपुर, 22 नवंबर।  उप-राष्ट्रीय   पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस  के अवसर पर रविवार को जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जेएलएन मार्ग स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदार पटेल पर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक मिलाकर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया ।जिला कलेक्टर ने बताया कि जयपुर प्रथम एवं जयपुर द्वितीय में निर्धारित भूतों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन जयपुर प्रथम में बूथ दिवस पर 148366 वहीं जयपुर द्वितीय में 192761 बच्चों को प्रत

Rajasthan

जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के परिणाम घोषित, कांग्रेस ने 42 एवं भाजपा ने 13 वार्डों में दर्ज की जीत,आरएलपी के दो प्रत्याशी हुए निर्वाचित -पुनर्मतदान के बाद वार्ड 13 से भाजपा की बादाम देवी एवं वार्ड 52 से कांग्रेस के कालूराम शर्मा विजयी

जयपुर, 22 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि घोषित परिणामों के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 13 प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 2 वार्डों में जीत हासिल की है। उन्होंने बताया कि ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान वाले जिला परिषद के वार्ड संख्या 13 से भाजपा की बादाम

Rajasthan

ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पांच मतदान केंद्रों पर करवाया गया पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न -जिला परिषद के दो एवं पंचायत समिति के तीन मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान -जिला परिषद के दोनों वार्डों में 77.56 प्रतिशत तथा तीन पंचायत समितियों में 71.39 प्रतिशत मतदान

जयपुर, 22 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जयपुर जिले के पांच मतदान केंद्रों पर रविवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इनमें जिला परिषद के दो तथा पंचायत समिति दूदू, शाहपुरा एवं चौमूं के एक-एक मतदान केंद्र शामिल रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के बूथ संख्या 60 एवं निर्वाचन क्षेत्र संख्या 52 के बूथ संख्या 81 पर पुनर्मतदान करवाया गया। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 में कुल 812 मतदाताओं में

Rajasthan

सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है दरिया पूजन – श्री देवनानी —विधानसभा अध्यक्ष ने दीव में वर्ल्ड सिंधी मेलो-2026 के अंतर्गत पूजा बेहर

सिंधी संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है दरिया पूजन – श्री देवनानी —विधानसभा अध्यक्ष ने दीव में वर्ल्ड सिंधी मेलो-2026 के अंतर्गत पूजा बेहराणा साहिब में की सहभागिता —भगवान झूलेलाल के समक्ष की आराधना, पारंपरिक छेज़ और भक्ति संगीत में लिया भाग —श्री देवनानी ने

जयपुर, 22 नवंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को दीव में श्री सिंधी समाज (ऊना) द्वारा आयोजित वर्ल्ड सिंधी मेला-2026 के अंतर्गत आईएनएस खुकरी मेमोरियल में आयोजित पूजा बेहराणा साहिब कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ दरिया पूजन कर भगवान झूलेलाल के प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा सिंधी समाज की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल साहिब के समक्ष पारंपरिक छेज़ के साथ भक्ति संगीत एवं गी

Rajasthan

प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजनों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक, 8 से 10 दिसंबर तक शेखावाटी हेरिटेज, सांस्कृतिक संध्या और प्रवासी राजस्थानी दिवस के होंगे विशेष आयोजन

जयपुर, 22 नवम्बर। प्रवासी राजस्थानी दिवस के उपलक्ष्य में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशेष आयोजनों की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने रविवार को शासन सचिवालय में बैठक ली। उन्होंने आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इनके सुव्यवस्थित आयोजन तथा राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा की।  तीन दिवसीय आयोजनों में शेखावाटी हेरिटेज, सांस्कृतिक संध्या और प्रवासी राजस्थानी दिवस प्रमुख आकर्षण होंगे। यह कार्यक्र

Rajasthan

आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान के ‘विकास और विरासत’ का आकर्षक संगम —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन —लगभग एक लाख आगंतुकों ने किय

आईआईटीएफ-2026 में राजस्थान के ‘विकास और विरासत’ का आकर्षक संगम —मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के विजन का साक्षी बन रहा राजस्थान पवेलियन —लगभग एक लाख आगंतुकों ने किया भ्रमण,  हस्तशिल्प, निवेश, पर्यटन एवं नवाचारों का एक मंच पर प्रदर्शन

नई दिल्ली/जयपुर, 22 नवम्बर। नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान पवेलियन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, औद्योगिक क्षमताओं, निवेश संभावनाओं एवं आधुनिक तकनीकी नवाचारों का आकर्षक प्रदर्शन कर रहा है। इस आयोजन में राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा प्रगति मैदान के हॉल संख्या-3 के ग्राउंड फ्लोर पर लगभग एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित पवेलियन अब तक करीब एक लाख आगंतुकों का स्वागत कर चुका है। पार्टनर स्टेट के रूप में राजस्थान इस वर्ष

Rajasthan