Skip to content
हिन्दी
BREAKING

चूरू में जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Updated:

चूरू के जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संपर्क पोर्टल प्रकरणों का हो समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : सुराणा
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

चूरू, 23 नवंबर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की गतिविधियों और संचालित योजनाओं-कार्यक्रमों की समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं।

योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी इन प्रकरणों को गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

  • जिला कलक्टर ने खाद्य सुरक्षा योजना, पीएम-कुसुम योजना, आरडीएसएस, लाडो प्रोत्साहन योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, अटल प्रगति पथ, स्वच्छ भारत मिशन एवं मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
  • उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए अपेक्षित प्रगति लाने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News