राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वाधान में इको क्लब प्रभारी आमुखीकरण एवं कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन स्काउट वन हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर में हुआ।
कार्यशाला में क्या हुआ
नवनियुक्त सी.ओ. स्काउट गजेंद्र त्यागी के अनुसार भारत सरकार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वाधान में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता कार्य के लिए विद्यालयों, महाविद्यालय में इको क्लब का गठन किया गया है।
सहा. राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज प्रसाद गर्ग ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग दक्षता बैज एवं शिविर गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधिया आयोजित करते हैं।
- जिला अध्यक्ष लोकेंद्र शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त देवीलाल मीना, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार रमेश चंद मीणा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड मीना शर्मा सहित अन्य ने पर्यावरण संरक्षण की महत्वता, पर्यावरणीय समस्याओं के निराकरण में जनभागीदारी, ध्वनि प्रदूषण, वर्षा जल संचय, ऊर्जा संरक्षण, मृदा संरक्षण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, ईको वाटिका से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी।
- कार्यशाला में फूरकान, सीताराम मीणा, कुलदीप कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद, विजय मीणा, कौशल किशोर गौतम, कविता मीणा, ममता गुर्जर, निर्मला राजोरिया, एकता जैन, अर्चना पाराशर, चित्रमाला स्वर्णकार, मधु मंगल शर्मा, रामकिशन मीणा, अनिल कुमार गंगवाल ने ईको क्लब अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
