नई दिल्ली। एशिया के सबसे बड़े बहु-खेल आयोजनों में शामिल 20वें एशियन गेम्स का रोमांच जापान के आइची-नागोया में शुरू हो चुका है। हालांकि एशियन गेम्स का आधिकारिक उद्घाटन समारोह 19 सितंबर को होगा और प्रतियोगिताएं 4 अक्टूबर तक चलेंगी, लेकिन कुछ खेलों की स्पर्धाएं इससे पहले ही शुरू हो गई हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार शुरुआती मुकाबले 10 सितंबर से खेले जा रहे हैं।
इस बार एशियन गेम्स में 43 खेलों, 71 डिसिप्लिन और 469 पदक स्पर्धाओं का आयोजन होगा। एशिया के 45 राष्ट्रीय ओलंपिक संघों के 11 हजार से अधिक खिलाड़ियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है।

