Skip to content
हिन्दी
BREAKING

एशियन पैरा गेम्स: चीन का दबदबा बरकरार, उज्बेकिस्तान दूसरे स्थान पर; भारत छठे नंबर पर

Updated:

नागोया, 20 अक्टूबर। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच पदकों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के…

एशियन पैरा गेम्स: चीन का दबदबा बरकरार, उज्बेकिस्तान दूसरे स्थान पर; भारत छठे नंबर पर

नागोया, 20 अक्टूबर। जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच पदकों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन चीन ने पदक तालिका में अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी, जबकि उज्बेकिस्तान और मेजबान जापान शीर्ष तीन में शामिल हैं। भारत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 पदक अपने नाम किए और छठे स्थान पर पहुंच गया।

चीन की सबसे बड़ी बढ़त

चीन ने अब तक 70 स्वर्ण, 44 रजत और 35 कांस्य सहित कुल 149 पदक जीते हैं। उज्बेकिस्तान 17 स्वर्ण, 21 रजत और 18 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मेजबान जापान ने 16 स्वर्ण, 20 रजत और 27 कांस्य सहित कुल 63 पदक हासिल किए हैं।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News