बीकानेर /श्री डूंगरगढ़,14 जुलाई 2026 । यूजीसी के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना की 600 किलोमीटर पदयात्रा श्री डूंगरगढ़ पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
यूजीसी के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में देशनोक से जयपुर तक निकाली जा रही 600 किलोमीटर लंबी पदयात्रा मंगलवार को श्री डूंगरगढ़ पहुंची। यात्रा का मार्ग में विभिन्न गांवों एवं कस्बों में सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बीकानेर से रवाना हुई पदयात्रा का रायसर गांव में राजेंद्र सिंह रायसर, नारायण सिंह रायसर एवं गणेश सिंह रायसर के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद गुसाईंसर में ओम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया।