*पीबीएम सुधारो आंदोलन के घेराव प्रदर्शन को लेकर शहर कांग्रेस हुई एक्टिव,कार्यकर्ताओं की दिया लक्ष्य
बीकानेर 28 जून । बीकानेर में आगामी 30 जून को होने जा रहे पीबीएम सुधारो आंदोलन के आर पार के ऐलान घेराव और उस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आने की घोषणा के साथ ही शहर कांग्रेस ने एक अहम बैठक धरणीधर सभागार में आयोजित की ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मदनगोपाल मेघवाल ने आंदोलन की विस्तृत जानकारी देते हुए और दो दिग्गज नेताओं के आगमन पर शहर कांग्रेस की मजबूत स्थिति पर जोर दिया, शहर कांग्रेस उपस्थिति इस आंदोलन में अधिकतम रखने का आह्वान करते हुए मदनगोपाल मेघवाल ने वार्ड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की और निर्देशित किया कि हर वार्ड से कम से कम 150 लोगों को उस आंदोलन में लाना है यह जनहित की लड़ाई है और इसमें कोई कोताही न बरती जाए जिन जिन व्यक्तियों को जो जो जिम्मेदारी दी गई है । उसका शत प्रतिशत पूरा करना ही उनका संगठन के प्रति उत्तरदायित्व है रविवार रात तक सभी लोगों को सूची में मोबाइल नंबर जिला कांग्रेस को सौंपने के निर्देश भी अध्यक्ष द्वारा दिये गए उसके बाद सामाजिक संगठनों से भी 30 तारीख के आंदोलन हेतु सहभागिता के लिए संपर्क कर उन्हें लाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी ।