Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राज्य स्तरीय स्वतत्रंता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, आज होगा अंतिम पूर्वाभ्यास

Updated:

जिला कलक्टर ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स की ली बैठक बीकानेर, 12 अगस्त। राज्य स्तरीय स्वतंतत्रा दिवस समारोह की तैयारियां परवान पर हैं। गुरुवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास के साथ इन्हें अंतिम रूप…

जिला कलक्टर ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स की ली बैठक

बीकानेर, 12 अगस्त। राज्य स्तरीय स्वतंतत्रा दिवस समारोह की तैयारियां परवान पर हैं। गुरुवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास के साथ इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। बुधवार को जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने इससे जुड़ी सघन समीक्षा की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स और लाइजन अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी दायित्वों का गंभीरता पूर्व निर्वहन एवं आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित हो, इसके लिए सभी टीम भावना के साथ कार्य करें।

जिला कलक्टर ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वे अपने क्षेत्र में तैनात रहें तथा प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह में आमजन को प्रवेश के लिए किसी प्रकार के प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने निर्धारित प्रवेश द्वार से प्रवेश कर सकेंगे।

वहीं, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में होने वाली सांस्कृतिक संध्या के दौरान भी आमजन विश्वविद्यालय के पहले द्वार (अंसल आवासीय परिसर की ओर से) से प्रवेश कर सकेंगे।

जिला कलक्टर ने सभी कार्यक्रमों के दौरान प्रवेश, यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, एडीएम (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम (सिटी) श्रीमती रीना, बीडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, एमजीएसयू रजिस्ट्रार यशपाल आहूजा और राजूवास रजिस्ट्रार पंकज शर्मा सहित ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

गुरुवार को होगा मिनट-टू-मिनट पूर्वाभ्यास

जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरुवार को प्रातः 9.05 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा। जहां संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना ध्वजारोहण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों तथा मुख्य समारोह की विभिन्न जिम्मेदारियों से जुड़े अधिकारियों को समय से पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News