Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी कल

Updated:

बीकानेर, 22 सितंबर। पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। अतिरिक्त…

पंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी कल

बीकानेर, 22 सितंबर। पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बुधवार प्रात 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बीकानेर जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद तथा समस्त पंचायत समितियां के सदस्य पद हेतु लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं 24 सितंबर को समस्त सरपंच और वार्ड पंचों के लिए संबंधित क्षेत्रों में लॉटरी निकाली जाएगी।

जिला परिषद के 41 सदस्यों, 15 प्रधानों और पंचायत समिति के 263 सदस्यों के लिए निकलेगी लॉटरी

श्री रतनू ने बताया कि बुधवार को जिला परिषद के 41 सदस्यों तथा पंचायत समिति खाजूवाला, बीकानेर, रुणिया मुख्यालय बीकानेर, कोलायत, बीठनोक, हदां, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, रीडी, नोखा, पांचू, जसरासर, पूगल, बज्जू खालसा और छतरगढ़ के प्रधान सहित इन पंचायत समितियों के कुल 263 सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News