Skip to content
हिन्दी
BREAKING

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन, जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

Updated:

बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर बीकानेर में NSUI कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। एनएसयूआई के नेतृत्व में बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई थी। आंदोलन के…

बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर बीकानेर में NSUI कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। एनएसयूआई के नेतृत्व में बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई थी।

आंदोलन के दौरान NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा सहित कई कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे थे। प्रदर्शनकारियों ने छात्रसंघ चुनावों को दोबारा बहाल करने की मांग उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चुनाव करवाने की मांग रखी।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। कार्यकर्ताओं की हिरासत को लेकर एनएसयूआई नेताओं और समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली।

NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर देते हैं। संगठन ने सरकार से छात्रसंघ चुनावों को जल्द बहाल करने की मांग की है।

वहीं, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांग पर सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News