पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ उद्घाटन समारोह
बज्जू। 16 अगस्त 2026 । पूर्व सिंचाई मंत्री एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री देवीसिंह भाटी की अध्यक्षता में बज्जू खालसा में विधायक जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिछले ढाई वर्षों में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत हुए लगभग 2650 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी देते हुए क्षेत्र के लिए स्वीकृत विभिन्न महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय विकास कार्यों का भी जिक्र किया। विधायक भाटी ने कहा कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।