बीकानेर। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के भीतर उठ रहा असंतोष अब खुली बगावत का रूप लेने लगा है। वार्ड संख्या 74 में कांग्रेस से टिकट की दावेदार रहीं श्रीमती खुशबू बिनानी व्यास ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। वह आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले वार्ड से कांग्रेस के बीकानेर शहर से आनंद जोशी दरबार बगावत का एलान कर दिया था।
युवा कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास की धर्मपत्नी हैं खुशबू

