बीकानेर वेलनेस सेंटर में एक्यूप्रेशर सत्र का सफल आयोजन
बीकानेर। बीकानेर वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक विशेष एक्यूप्रेशर सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के अनुभवी विशेषज्ञों में डॉ. दिलीप जी, डॉ उदय व डॉ निर्मला की टीम जय भगवान एक्यूप्रेशर सर्विस द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को प्राकृतिक उपचार,चिकित्सा पद्धतियों और स्वास्थ्य संबंधी आहार की जानकारी के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन एवं रोग निवारण की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि एक्यूपंक्चर एवं एक्यूप्रेशर शरीर की ऊर्जा प्रणाली को संतुलित कर अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं में लाभ पहुंचाने वाली प्रभावी पद्धतियाँ हैं।