इस दौरान महामंडलेश्वर श्री सरजू दास महाराज, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम गोपाल सुथार, श्री श्याम पंचारिया, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, श्री मोहन सुराणा तथा नोखा के पूर्व प्रधान श्री कन्हैयालाल सियाग ने भी विचार व्यक्त किया।
हुडको के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुधीर भटनागर ने बताया कि उनको द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते हैं। बीकानेर के इन विद्यालयों के लिए कार्य करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। भामाशाह प्रेरक श्री पप्पू राम पवार ने केंद्रीय मंत्री की पहल और प्रेरणा से विद्यालय परिसर में हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने हुडको के प्रतिनिधियों का आभार जताया और उनका सम्मान किया। हुडको की श्रीमती गरिमा स्वामी हुडको से जुड़ी जानकारी दी। एडीईओ श्री शिवशंकर चौधरी ने आभार जताया।
इस दौरान पूर्व पार्षद श्री शिवकुमार रंगा, श्री अशोक प्रजापत, श्री शिवलाल तेजी, श्री प्रदीप उपाध्याय श्री दिलीप सिंह आडसर, श्री दीपक पारीक, श्री चंपालाल गैदर, पूर्व पार्षद श्री किशोर आचार्य, श्री श्रीकिशन गोदारा, श्री विजय आचार्य, पूर्व विधायक श्रीमती संतोष बावरी, पूर्व उप महापौर श्री राजेंद्र पवार, श्री मनीष अग्रवाल, श्री चंद्र मोहन जोशी, श्री महावीर चारण, श्री विनोद गिरी गुसाई सहित बड़ी संख्या में आमजन विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।