भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने जिला कलक्टर को भेजा ज्ञापन
बीकानेर। बीकानेर में पड़ रही भीषण गर्मी और आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए बच्चो के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बीकानेर जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजकर सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन करने की मांग की है।
डॉ. आचार्य ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में दोपहर के समय में बढ़ते तापमान और लू के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।