बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों पर कार्यवाही का मामले में भी सहमति बनी
बीकानेर @एनएसआई मीडिया। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के संयुक्त नेतृत्व में ’’पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ जो कि पिछले 20 दिन से चल रहा था। यह आंदोलन मंगलवार को कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन के बाद एक बरगी स्थगित हो गया। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर शुरू हुआ आंदोलन में बाद में नया मुद्दा बॉर्डर एरिया में धार्मिक स्थलों को तोड़ने का जुड़ा।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के अनुसार कलेक्ट्रेट का घेराव प्रदर्शन के बाद कलेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों से ज्ञापन पर बिन्दूवार चर्चा हुई। जिसमें मांगों पर सहमति बनी कि सीएम मूंधड़ा मेडिसिन विंग का दो महिने में,जनाना (गायनिक) विंग में राज्य सरकार से ढाई करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा हुआ हैं। बजट राशि मिलते ही काम शुरू होकर 31 दिसम्बर तक शुरू कर दी जायेगी। पीबीएम अस्पताल में हुए भ्रष्टाचार मामले में कमेटी एक महिने में अपनी रिपोर्ट देगी। अगर उसमें संघर्ष समिति संतुष्ट नहीं हुई तो आईएएस अधिकारी से पुनः जांच करवाई जायेगी।